किसानों ने बारिश और बाढ़ से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी। सिराथू विकासखंड की ग्राम पंचायत सेलहरा पश्चिम के किसानों ने बारिश और बाढ़ से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
बताया गया कि जोरदार बारिश और सराय खदेरी नदी की बाढ़ के कारण किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों ने राजस्व टीम से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।


किसानों ने ज्ञापन में प्रमुख रूप से बटाई पर खेती करने वाले किसानों को आधार के माध्यम से खाद उपलब्ध कराने, खराब फसलों का दोबारा राजस्व विभाग से सर्वे कराने और किसान सम्मान निधि का 100 प्रतिशत लाभ दिलाने की मांग की।
इसके अलावा खतौनी में नाम गलत होने के कारण खाद न मिल पाने की समस्या को तत्काल ठीक कराने, समय से खाद उपलब्ध कराने तथा फसल खराब होने के मद्देनजर ऋण माफी जैसी योजना लागू करने अथवा वसूली पर रोक लगाने की मांग की गई है।
किसानों ने प्रशासन से संबंधित विभागों की टीम गठित कर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें