कौशाम्बी- जिला जेल कौशाम्बी का सोमवार को जिला जज, एसीजेएम, जिलाधिकारी कौशाम्बी एवं पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था समेत बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध बंदियों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को सुरक्षा एवं बंदियों की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।








