नोएडा में समायोजित शिक्षक संघ का तीसरा प्रांतीय अधिवेशन, पुरानी पेंशन की मांग पर हुई चर्चा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

नोएडा। समायोजित शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश का तीसरा प्रांतीय अधिवेशन रविवार, 27 सितंबर 2026 को नोएडा स्थित G.L. Bajaj Institute में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अधिवेशन में शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षकों को उनकी पूर्व सेवा जोड़कर पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किए जाने की मांग को लेकर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में संघ के महामंत्री जगवीर भाटी समेत प्रदेशभर से पदाधिकारी और शिक्षक शामिल हुए। अधिवेशन में शेष 28 जनपदों में पेंशन विकल्प पत्र जमा कराने की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष प्रयागराज रमेश चंद्र सेन तथा बरेली-सहारनपुर क्षेत्र के MLC श्रीचंद्र शर्मा ने पेंशन नियमावली 1961 के पैरा 3(8) का हवाला देते हुए शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षकों को पुरानी सेवा जोड़कर पुरानी पेंशन से आच्छादित कराने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से वार्ता की जानकारी दी। बताया गया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता कर पुरानी पेंशन से आच्छादित कराने का आश्वासन मिला है।
अधिवेशन में प्रदेश पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों सहित संघ की टीम को माला पहनाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रयागराज रमेश चंद्र सेन, जिला अध्यक्ष कौशांबी, जिला महामंत्री सत्यदेव, जिला कोषाध्यक्ष अजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देव मन पाल, भीम प्रकाश समेत अन्य शिक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें