ग्राम प्रधान ने कोर्ट के आदेश के अनुपालन की डीएम से की मांग, तालाबी भूमि से कब्जा हटाने का मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी। कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के अलीपुरजीता गांव के ग्राम प्रधान रहबर खान ने जिलाधिकारी कौशाम्बी को प्रार्थना पत्र देकर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अदालत के आदेश का अनुपालन कराने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के मुताबिक, मामला वाद संख्या 105/2023 से जुड़ा है। इसमें ग्राम पंचायत अलीपुरजीता की आराजी संख्या 1113, रकबा 0.011 हेक्टेयर दर्ज तालाबी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत का उल्लेख किया गया है।
ग्राम प्रधान का कहना है कि मामले में 28 अप्रैल 2023 को निर्णय दिया गया था। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि उच्च न्यायालय के निर्देशों और पूर्व आदेश के बावजूद संबंधित भूमि से कब्जा नहीं हटाया गया।
ग्राम प्रधान ने डीएम से न्यायालय के आदेश का तत्काल अनुपालन कराने और संबंधित भूमि से कब्जा हटवाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के साथ वाद संख्या 105/2023 और वाद संख्या 03548/2018 के आदेशों की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें