63 इनामी अपराधियों के फोटो पोस्टर जारी, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तेज किया अभियान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

फतेहपुर। जिले में फरार चल रहे इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने 63 इनामी अपराधियों के फोटो और नाम वाले पोस्टर जारी किए हैं। इन अपराधियों पर 10 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का इनाम घोषित है।
पोस्टर में एक लाख रुपये का इनामी वारिश उर्फ बड़का सबसे ऊपर है। पुलिस के मुताबिक वारिश के खिलाफ हत्या और लूट समेत गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं 50 हजार रुपये के इनामी 17 अपराधी भी पुलिस की सूची में शामिल हैं। इसके अलावा 25 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये के इनामी अपराधियों के फोटो और नाम भी सार्वजनिक किए गए हैं।
पुलिस ने इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश और संभावित ठिकानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने आमजन से अपील की है कि इन अपराधियों के बारे में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने और नियमानुसार इनाम देने की बात कही गई है।
पुलिस द्वारा पोस्टर जारी करने का उद्देश्य फरार इनामी अपराधियों की पहचान सार्वजनिक कर उनकी गिरफ्तारी में आमजन का सहयोग लेना है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें