आई केयर ऑर्गनाइज़ेशन स्टैंडर्ड्स के दूसरे एडिशन पर हुई दो दिवसीय कार्यशाला सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में दो-दिवसीय एन ए बी एच कार्यशाला का हुआ आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

चित्रकूट,

संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित विश्व ख्याति प्राप्त श्री सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में एन ए बी एच की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन। हाल ही में NABH के बदले हुए स्टैंडर्ड्स, उनमें हुए अहम बदलावों और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने के तरीकों को समझने हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सदगुरु नेत्र चिकित्सालय में संपन्न हुआ, कार्यशाला में नेत्र चिकित्सालय की गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं, मरीज़ों की सुरक्षा और मरीज़-केंद्रित आई केयर प्रणाली को ओर अधिक प्रभावी बनाने हेतु एन ए बी एच के द्वितीय स्टैंडर्ड पर आधारित नियमो से सम्बंधित जानकारी एन ए बी एच की फैकल्टी डॉ (प्रो.) नवीन नीरज एवं डॉ गगन डुडेजा द्वारा प्रदान की गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरुदेव पूजन और स्व. पद्मश्री डॉ बी के जैन साहब को याद करते हुए किया गया। कार्यक्रम में सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के रेटीना प्रमुख वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ अलोक सेन ने कार्यशाला में आए प्रशिक्षकों का स्वागत किया एवं उक्त कार्यशाला को गुणवत्ता एवं रोगियों की सुरक्षा हेतु महत्त्वपूर्ण बताया साथ ही कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों से श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित समस्त नेत्र चिकित्सालयों में सभी नए मानकों का प्रभावी रूप से पालन करने की बात कही।


कार्यक्रम में श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित *सदगुरु संकल्प आई हॉस्पिटल, आनंदपुर, शहीद भगत सिंह आई हॉस्पिटल, बरेली, (आगामी) सदगुरु नेत्र चिकित्सालय, काशी और सदगुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट* के डॉक्टर और हॉस्पिटल की टीमों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को एन ए बी एच के दूसरे एडिशन के स्टैंडर्ड्स वाली हैंडबुक भी प्रदान की गई, ताकि वे अपने-अपने संस्थानों में इन्हें प्रभावी ढंग से लागू कर सकें।
कार्यशाला में पधारे प्रशिक्षकों द्वारा सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के निदेशक एवं ट्रस्टी डॉ इलेश जैन का गुणवत्ता पर आधारित, सुरक्षित और रोगी केंद्रित आई केयर प्रणाली को लागू करने हेतु प्रशिक्षण के लिए बेहतरीन मंच उपलब्ध करवाने हेतु आभार व्यक्त किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें