कौशाम्बी-
समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने सिराथू ब्लॉक के दक्षिणी क्षेत्र के कई स्थानों पर किसानो के हित में धान क्रय केंद्र खोले जाने की अधिकारियों से मांग उठाई है और इस संबंध में एक मांगपत्र जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर को सौंपा है। सौंपे गए मांगपत्र में धान क्रय केंद्र खोले जाने की अजय सोनी ने मांग की है।
इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि सिराथू ब्लॉक के दक्षिणी क्षेत्र में धान क्रय केंद्र खोले जाने से किसानो का आर्थिक हित होगा और बिचौलिए किसानो का शोषण नही कर पाएंगे। आगे कहा कि शमसाबाद में तो कई सालों ने धान क्रय केंद्र खोला जाता रहा है लेकिन उदहिन और जुवरा में भी धान क्रय केंद्र खोले जाने की जरूरत है। इस संबंध में अजय सोनी ने बताया कि मेरे द्वारा अपर जिलाधिकारी कौशांबी शालिनी प्रभाकर को भी एक मांगपत्र पिछले माह दिया गया था और अब जिला खाद्य विपणन अधिकारी को भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी की मांग पर समुचित विचार किया जाएगा और तीनों स्थलों पर धान क्रय केंद्र खोले जाने की पहल की जाएगी। इस अवसर पर समर्थ किसान पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी, युवा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव, फूलचंद्र लोधी, राम सुमेर लोधी, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।









