कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में स्विफ्ट कार की डिग्गी से मिले रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने प्रयागराज निवासी संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शराब पीने के दौरान विवाद के बाद रवि पर ईंट से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर भागने की कोशिश की गई, लेकिन कार खेत में फंस गई और आरोपी फरार हो गए। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व सीसीटीवी की मदद से दोनों को पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर कथित हत्या में इस्तेमाल ईंट, मृतक के दो मोबाइल, आधार-पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी और दो डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Author: Up Head Line
Views: 54









