सोशल मीडिया पर छाया अस्सी के दशक वाला दौर, युवाओं से लेकर राजनीतिक गलियारों तक क्रेज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी- सोशल मीडिया पर इन दिनों 1980 के दशक का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोग अपनी तस्वीरों को अस्सी के दशक के अंदाज में बदलकर साझा कर रहे हैं। पुराने दौर के कपड़े, हेयर स्टाइल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों का लुक और उस समय की जीवनशैली से जुड़ी झलकियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इस ट्रेंड में युवा ही नहीं, बल्कि राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रोफाइल और स्टेटस के लिए 80 के दशक की थीम वाली तस्वीरें लगाने का दौर चल पड़ा है। कुछ लोग परिवार के सदस्यों की पुरानी तस्वीरों को भी नए अंदाज में शेयर कर रहे हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होने के साथ-साथ नई पीढ़ी को उस दौर की जीवनशैली को जानने का मौका मिल रहा है। लोग अपनी सामान्य तस्वीरों को पुराने कैमरों से खींची गई तस्वीरों जैसा लुक देने के लिए चश्मा, कपड़े और हेयर स्टाइल में बदलाव कर रहे हैं।


राजनीति में भी चढ़ा 80 के दशक का खुमार
अस्सी के दशक का यह क्रेज अब सियासी गलियारों तक पहुंच गया है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं से लेकर युवा कार्यकर्ता तक 80 के दशक के अंदाज में तस्वीरें साझा कर रहे हैं। पुराने जमाने का पहनावा, हेयर स्टाइल और चश्मे के साथ नेताओं का यह बदला हुआ रूप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें