उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक,एसबीआई, बीओबी सहित कर्मचारियों की हड़ताल कौशाम्बी में भी सभी शाखाओं पर रहा असर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी- 5 डे बैंकिंग लागू करने, समान पीएलआई भुगतान समेत अन्य लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक,एसबीआई,बीओबी,यूनियन बैंक,सहित सभी बैंकों के बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कौशाम्बी क्षेत्र की समस्त शाखाओं में हड़ताल के चलते बैंकिंग कार्य प्रभावित रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्रीय कार्यालय के सामने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी, प्रदर्शन और सभा की।

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, हड़ताल के समर्थन में AIRRBEA और संयुक्त फोरम ग्रामीण बैंक यूनियन ने भी आंदोलन में पूर्ण भागीदारी का निर्णय लिया था। UFBU और भारत सरकार के बीच CLC के माध्यम से कई चरणों में वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस एवं सकारात्मक निष्कर्ष नहीं निकल सका।


क्षेत्रीय अध्यक्ष सूरज प्रजापति ने कहा कि हड़ताल पूर्णतः सफल रही। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुटता एवं संगठनात्मक शक्ति का परिचय देते हुए सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है कि उनकी न्यायोचित मांगों की अब और उपेक्षा स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और व्यापक एवं तेज किया जाएगा। 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल तथा इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है।
सभा को विक्रम श्रीवास्तव, बिजेश कुमार, अभिषेक सिंह, सुनील सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मांगों के समाधान तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें