कौशाम्बी–
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुमार कुशवाहा एवं खण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मंझनपुर, खण्ड शिक्षाधिकारी मूरतगंज द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मूरतगंज तथा खण्ड शिक्षाधिकारी सरसवा द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सरसवा में छात्राओं के साथ भोजन किया गया।
अधिकारियों ने छात्राओं के साथ भोजन कर भोजन की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, आवासीय व्यवस्था, स्वास्थ्य, भोजन, सुरक्षा एवं विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
Author: Up Head Line
Views: 115









