कौशांबी। मनौरी बाजार में संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे के बाद बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार, को घटनास्थल पहुंचा। प्रयागराज मंडल के मुख्य जोन प्रभारी राजू गौतम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।प्रतिनिधिमंडल में प्रयागराज जिला अध्यक्ष टीएन जैसल और कौशांबी जिला अध्यक्ष अनिल अग्निहोत्री समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।बसपा नेताओं ने हादसे में घायल हुए लोगों के परिजनों से भी मुलाकात की और प्रशासन से घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की मांग की। नेताओं ने कहा कि पीड़ितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाए।बसपा प्रतिनिधिमंडल ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए प्रत्येक पीड़ित परिवार को एक सरकारी नौकरी और ₹10 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 11 लोगों की मौत बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना है। बसपा पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक उनकी आवाज उठाती रहेगी।इस मौके पर आरके गौतम, आलोक चौधरी, मो. वैश, रमेश गौतम, राम नरेश गौतम, बंशीलाल चौधरी, शिवचंद्र सरोज, घनश्याम गौतम, प्रदीप गौतम, रत्नेश गौतम, सेहदी लाल निर्मल, विक्रम जीत, आजेश गौतम, उमेश पाल, अजय कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।






