दो जनपदों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बेहद बदहाल, सकिपा ने मरम्मत की उठाई मांग

केकौशाम्बी–

 

दो जिलों को जोड़ने वाला और जिले का मुख्य मार्ग कहे जाने वाला धाता जुवरा नारा चक थांभा भद्दूरपुर टेंवा मार्ग बेहद बदहाल स्थिति में है और विभागीय अधिकारी चुप हैं जबकि हजारों की तादात में इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले दो जनपद के लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। समर्थ किसान पार्टी ने इस मार्ग की मरम्मत और सुधार कराने की जिला प्रशासन कौशांबी और सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है।

रविवार 30 अगस्त को पार्टी नेता अजय सोनी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सिराथू ब्लॉक के दक्षिणी भाग का भ्रमण कर धाता जुवरा नारा चक थांभा टेवा मार्ग का स्थलीय जायजा लिया और ग्रामीणों से वार्ता की। ग्राम जुवरा में ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब दो ढाई सालों से यह मार्ग बेहद जर्जर और बदहाल स्थिति में है और विभाग के अधिकारी इसकी मरम्मत के लिए ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी के द्वारा इस जर्जर मार्ग के सुधार के लिए जिला प्रशासन कौशांबी एवं विभागीय अधिकारियों को कई बार शिकायत कर ज्ञापन सौंपा गया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आगे कहा कि यह मार्ग जनपद का मुख्य मार्ग है और जनपद कौशांबी एवं फतेहपुर जनपद को सीधे जोड़ता है जबकि बांदा चित्रकूट और प्रतापगढ़ सुल्तानपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जनपदों के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण लिंक मार्ग है जिससे हजारों लोगों को रोजाना गुजरना होता है लेकिन जर्जर और बदहाल स्थिति में होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत होती है। अजय सोनी ने बताया कि इस मार्ग के सुधार एवं मरम्मत के लिए कई बार लिखित ज्ञापन जिम्मेदारों को दिया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे लोग परेशान और नाराज हैं। इस संबंध में अजय सोनी ने तत्काल जिला प्रशासन कौशांबी और विभाग के अधिकारियों से धाता जुवरा नारा चक थांभा टेंवा मार्ग की मरम्मत और सुधार कराने की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जिला प्रशासन कौशांबी से मांग की है। इस अवसर पर राजेंद्र सोनकर, शुभम सिंह, शिव बाबू मौर्य, रामजीत प्रजापति, अमर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More