कौशाम्बी। 24/25 अगस्त की देर रात बाबूलाल मौर्या ट्रक से दुधारू भैंसों को मेले में बिक्री के लिए ले जा रहे थे। आरोप है कि कोखराज टोल प्लाजा के पास बोलेरो और क्रेटा सवार पांच लोगों ने ट्रक रोककर अवैध वसूली का प्रयास किया। सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी क्रेटा लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले में क्षेत्राधिकारी सिराथू ने वीडियो बाइट जारी कर जानकारी दी।
Author: Up Head Line
Post Views: 17






