सिटी जोन की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए 12 जुआरियों को किया गिरफ्तार,

प्रयागराज

पुलिस ने कृष्णानंद,उपेंद्र मणि त्रिपाठी, सुमित पाल, पवन कुमार गुप्ता, दीपक पाल, सर्वेश कुमार गुप्ता, फुरखान अहमद, मोहम्मद आदिल, नौशाद, मोहम्मद बादशाह, अदनान अहमद और अनिल सिंह को गिरफ्तार किया है,

अभियुक्तों के कब्जे से माल फड़ से 1 लाख 25 हजार और जामा तलाशी में 63 हजार को मिलाकर 1 लाख 88 हजार बरामद,

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 16 मोबाइल फोन और दो सेट ताश के पत्ते बरामद,

सिविल लाइंस के अंबेडकर मूर्ति चौराहे के पास फोटोकॉपी करने वाली दुकान से अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,

दुकान के ऊपर चंडी कोल्ड ड्रिंक का बोर्ड लगा हुआ था,

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर सिविल लाइंस थाने में धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है,

गिरफ्तार अभियुक्तों में से कई अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी है,

सिविल लाइन इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव के नेतृत्व में 15 सदस्यीय पुलिस टीम ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है,

पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More