मौरंग कारोबारी से करोड़ों की रंगदारी मांगने का आरोप, प्रशासन पर भी उठे सवाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

 

 

कौशांबी जनपद में मौरंग कारोबार से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक कारोबारी ने कुख्यात माफिया द्वारा करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के दलेलागंज स्थित मौरंग खदान में कार्यरत अडीजा माइंस के डायरेक्टर आदर्श कुमार ने जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

आदर्श कुमार के अनुसार, उनके पास दलेलागंज खंड संख्या 16/23 से 16/25 तक मौरंग खनन का वैध पट्टा है और वे अब तक करीब 5 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को जमा कर चुके हैं। इसके बावजूद एक कुख्यात माफिया उन पर लगातार करोड़ों की रंगदारी देने का दबाव बना रहा है। कारोबारी का दावा है कि उसके पास इस मामले से जुड़े पुख्ता सबूत भी मौजूद हैं, जिन्हें वह समय आने पर सार्वजनिक करेगा और मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेगा।

पीड़ित ने प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि माफिया के दबाव में आकर प्रशासन ने उनके खनन कार्य को बाधित किया है। खदान तक जाने वाले रास्ते को जेसीबी से खुदवाकर बंद कर दिया गया, जिससे काम पूरी तरह ठप हो गया है। इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करता है और क्या कारोबारी को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें