महंगाई, बिजली और पेपर लीक के मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

कौशाम्बी में समाजवादी पार्टी ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज, राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक इंद्रजीत सरोज, एमएलसी मान सिंह यादव और जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा नेताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक की घटनाओं, बढ़ते बिजली बिल और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यों पर भी सवाल उठाए गए।

इसके बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने हैंडपंपों की खराब स्थिति, मिशन जल योजना में अनियमितताओं, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों सहित कई जनसमस्याओं को उठाया।

जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में इन समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की गई। प्रदर्शन में जिले भर से बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें