किसानों की खुशहाली एवं किसान कल्याण के लिए संघर्ष करती है सकिपा…. नथन पाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

सकिपा की ग्राम मासिक बैठक जिले के कई गांवों में हुई संपन्न

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में जिले के कई गांवों जैसे दिवर कोतारी, पश्चिम शरीरा, पतौना मोड़, मनौरी, तुलसीपुर, फदीलाबाद, मालीपुर महराजगंज आदि में 15 जून सोमवार को ग्राम मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई पार्टी नेताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर ग्राम दिवर कोतारी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता करते हुए पार्टी के जिला महासचिव नथन पाल ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी किसानो की खुशहाली और किसान कल्याण के मुद्दों पर सहर्ष करने वाली पार्टी है। आगे कहा कि हम किसानवादी लोग हैं और गांव खेत खलियान किसान नौजवान श्रमिक और मजदूर कामगार के लिए आवाज उठाने का काम करते हैं। आगे कहा कि हमारी पार्टी लोगों को न्याय और अधिकार दिलाने सहित सम्मान देने के लिए संकल्पित है। हम जनहित के लिए आवाज़ उठाने वाले लोग हैं। इस अवसर पर प्रेमचंद्र केसरवानी, मनोज सोनी वेद यादव राजवंत सिंह राजेश यादव आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें