ऑनलाइन करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

जौनपुर—ऑनलाइन करोड़ो की ठगी करने वाला पकड़ा गया है। जौनपुर की साइबर पुलिस टीम ने उसे दबोचा है। जांच में पता चला है कि आरोपी बजाज लोन, इन्वेस्टमेंट और टूर-ट्रैवल्स पैकेज के नाम पर ठगी करता था।
मामले का खुलासा करते हुए जौनपुर के एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बरसठी थाना क्षेत्र के पपरावन गांव निवासी शुभम सिंह है। ये गिरोह का मास्टरमाइंड है।बहन-बहनोई और भाई की मदद से महाराष्ट्र के लोगों के साथ ठगी करता था। नकदी समेत बड़ी संख्या में दस्तावेज और बैंकिंग उपकरण पुलिस ने बरामद किए हैं।


पुलिस ने आरोपी के पास से 3 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 3 कीपैड मोबाइल, 4 सिम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, 9 बैंक पासबुक, 7 चेकबुक तथा साइबर ठगी से प्राप्त 1 लाख 45 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी वेबसाइट और व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को लोन व निवेश का झांसा देकर प्रोसेसिंग फीस, वेरिफिकेशन शुल्क और अन्य चार्ज के नाम पर रकम वसूलता था। ठगी की रकम फर्जी बैंक खातों में मंगाकर तत्काल निकाल ली जाती थी।
आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में मामले पंजीकृत हैं। वहीं, राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर 20 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह अब तक करीब ढाई करोड़ रुपये की साइबर ठगी कर चुका है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें