किसानो की केसीसी माफ करने की सकिपा ने प्रदेश सरकार से की मांग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

समर्थ किसान पार्टी ने प्रदेश सरकार से किसानों हित में केसीसी माफ करने की मांग की है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने पार्टी की ओर से प्रदेश सरकार से किसानों की केसीसी माफ करने की मांग उठाई है।

शुक्रवार को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव जिले के कड़ा ब्लॉक के कई गांवो जैसे शज्जादपुर, हब्बूनगर, केसरिया, गुलामीपुर, कल्याणपुर, चाकवन आदि का भ्रमण किया और किसानो से भेंट की। भेंट के दौरान किसानो के केसीसी कर्ज की समस्या की किसानो ने चर्चा की। किसानो का कहना था कि केसीसी का कर्ज न चुका पाने की दशा में बैंक के लोग किसानो को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। साथ ही समय पर खाद बीज बिजली और पानी की सुविधा नहीं मिल पाने से किसानो की आर्थिक स्थिति खराब है जिसके चलते किसान केसीसी कर्ज जमा करने में सक्षम नहीं हैं। इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार से हम समर्थ किसान पार्टी की ओर से किसानो के हित में केसीसी माफ करने मांग करते हैं। इसी के साथ राजेश यादव ने प्रदेश सरकार से किसानों के कल्याण एवं उनके आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु समुचित नीतियां बनाए जाने की भी पार्टी की ओर ले मांग की। इस अवसर पर अजय सोनी, श्याम लाल सोनकर, सारुख अहमद, मो सऊद, अनुराग दुबे आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें