कौशाम्बी—
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण ने उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के अंतिम दिवस जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
Author: Up Head Line
Views: 58








