कौशाम्बी
जिलाधिकारी डाॅ. अमित पाल ने आज गो-आश्रय स्थल, बरौलहा का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत गो-आश्रय स्थल में समुचित व्यवस्था न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सचिव, ग्राम पंचायत एवं पशु चिकित्साधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सचिव, ग्राम पंचायत को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी से गो-आश्रय स्थल में गोवंशो की संख्या, भूसा एवं हरा चारा की उपलब्धता एवं दान से प्राप्त भूसा आदि जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि गो-आश्रय स्थल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखी जाए।
जिलाधिकारी ने गो-आश्रय स्थल में एक सी.सी.टी.वी. कैमरा लगा पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए पशु चिकित्साधिकारी को एक और सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केयरटेकरों को समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने भ्रमण पंजिका आदि का अवलोकन करते हुए सचिव, ग्राम पंचायत एवं पशु चिकित्साधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए।








