किसानो को 2000 के बजाय 6000 रू किसान सम्मान निधि दी जाए…. अजय सोनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी—

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में रविवार को सिराथू ब्लॉक के ग्राम मलाक पिंजरी में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों के साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर को सभी को समर्थ किसान पार्टी की नीतियों एवं किसानवाद की विचारधारा से परिचित कराया गया। साथ ही किसानो के हित में समर्थ किसान पार्टी द्वारा किए जा रहे लगातार कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर कई लोगों ने समर्थ किसान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने किसानो के हित में केंद्र सरकार से किसान सम्मान निधि की धनराशि 2000 रू के बजाय 6000 प्रति सीजन दिए जाने की मांग उठाई। कहा कि साल 2018 से अब तक मंहगाई काफी ज्यादा बढ़ चुकी है, लेकिन किसान सम्मान निधि की धनराशि में कोई बढ़ोत्तरी नही की गई। आगे कहा कि किसान सम्मान निधि की धनराशि में बढ़ोत्तरी करना किसान हित में जरूरी है। इसी के साथ अजय सोनी ने केंद्र सरकार से तत्काल किसान सम्मान निधि बढ़ाए जाने की मांग की। इस अवसर पर उमेश पांडेय, उमाशंकर तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, राम नारायण पाल, रामहित पटेल, बच्चा लाल सोनकर, श्याम लाल सोनकर आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें