कौशाम्बी, मंझनपुर स्थित सम्राट उदयन सभागार में हुआ बोर्ड परीक्षा 2026 के जनपद टॉपर्स का सम्मान*_ धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के 10 टॉपर्स सहित अन्य मेधावियों को किया गया सम्मानित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

सोमवार को कौशाम्बी जनपद मुख्यालय मंझनपुर स्थित सम्राट उदयन सभागार में बोर्ड परीक्षा 2026 में अपने कठिन परिश्रम व लगन से जनपद की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को जिला पंचायत अध्यक्ष  कल्पना सोनकर व मुख्य विकास अधिकारी  विनोद राम त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया, जिसमें धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के हाईस्कूल में 06 छात्र/छात्राएं; द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रा रिया यादव व छात्र सौरभ कुमार मौर्य, चतुर्थ स्थान प्राप्त छात्रा खुशी देवी और पंचम स्थान प्राप्त छात्र आर्थिक द्विवेदी, विपिन सिंह व नेहा देवी को ₹21000 का चेक, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


साथ ही इण्टरमीडिएट में 04 छात्र/छात्राएं; जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अंजली देवी, द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र सिद्धार्थ सिंह, तृतीय स्थान प्राप्त छात्रा अर्पिता सिंह और चतुर्थ स्थान प्राप्त छात्रा रश्मि यादव को ₹21000 का चेक, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इस सम्मान समारोह के अवसर पर  नीरज केशरी(पीईएस), राज्य महिला आयोग सदस्य  प्रतिभा कुशवाहा, प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी सहित अन्य जिला प्रशासन अधिकारी मौजूद रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें