कौशाम्बी—
दिनांक 01जून 2026 लखनऊ के लोकभवन में आयोजित हाई स्कूल व इण्टर बोर्ड परीक्षा 2026 प्रदेश टॉप टेन मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में कौशांबी जनपद के धर्मा देवी इण्टर कॉलेज हाई स्कूल प्रदेश में छठां स्थान प्राप्त छात्रा साक्षी मिश्रा को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा एक लाख रुपए, टेबलेट पी सी, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा यह सम्मान सम्पूर्ण कौशांबी जनपद का सम्मान है

छात्रा के सम्मानित होने की खबर पाकर उनके परिजन विद्यालय परिवार एवं शिक्षा विभाग जनपद कौशांबी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रामकिरण त्रिपाठी ने बताया कि राज्य सरकार का यह कदम अत्यंत सराहनीय प्रशंसनीय है इससे बच्चों से अन्दर नई ऊर्जा का संचार होता हैं और प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है
Author: Up Head Line
Views: 994







