कौशाम्बी– जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के नंदमई मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से झारखंड शव लेकर जा रही एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एंबुलेंस तेज रफ्तार में ट्रक से टकराती दिखाई दे रही है। हादसे की सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिराथू भेजा।
Author: Up Head Line
Views: 69







