कौशाम्बी—
उत्तर भारत इस समय आसमान से बरसती आग और जानलेवा लू की चपेट में है। इस झुलसा देने वाली तपिश के बीच बेहद सराहनीय पहल सामने आई है। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग द्वारा चलाए जा रहे एक महीने के विशेष महा-अभियान के तहत सिराथू क्षेत्र के नारा गांव स्थित गोमती चौराहे पर एक विशाल शीतल पेयजल एवं शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह पूरा पुनीत कार्य आयोग के प्रयागराज मंडल अध्यक्ष व युवा पत्रकार तालिब सिद्दीकी और वसीम अहमद के नेतृत्व में किया जा रहा है।
इस सेवा शिविर में तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी के बीच सड़क से गुजरने वाले सैकड़ों राहगीरों, प्रवासी मजदूरों, किसानों और वाहन चालकों को रोक-रोककर ठंडा-स्वच्छ जल और मीठा शरबत पिलाया गया। इस भीषण तपन में अचानक मिली इस शीतलता से राहगीरों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस नेक कार्य के लिए पूरी टीम की जमकर सराहना की।
इस अभियान को लेकर मंडल अध्यक्ष तालिब सिद्दीकी का कहना है कि भीषण गर्मी में प्यासे कंठ को तृप्त करना ही सबसे बड़ा धर्म है। हमारा आयोग पत्रकार सुरक्षा के साथ-साथ जनहित और सामाजिक सरोकारों के कार्यों में हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा।
इस राहत अभियान को सफल बनाने में वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष वसीम अहमद, द्वारा आर्थिक योगदान और डॉ. गर्ग, असीम अहमद, जमाल अहमद, सोयत अहमद और अयूब सहित तमाम पदाधिकारियों व स्थानीय समाजसेवियों ने अपना शरीरिक योगदान दिया।







