कौशाम्बी–
राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी,चायल अरुण कुमार ने आज ग्राम पनारा गोपाल में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित 03 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।
शिकायतकर्ता पंचम लाल चौरसिया ने गाटा संख्या 753,भूमिधरी भूमि में कब्जे की शिकायत की थी, राजस्व टीम द्वारा जांच में पाया गया कि प्रकरण सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। इसी प्रकार शिकायतकर्ता विवेक कुमार ने ग्राम में नाली व खड़ंजा के निर्माण की शिकायत की, जिस पर उप जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को कार्ययोजना में शामिल कर निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता आवेश की शिकायत पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम की गाटा संख्या 1112, चकरोड की पैमाइश कर सीमांकन किया गया।
उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।







