स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी 6 यात्रियों की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

यूपी के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से खचाखच भरी एक प्राइवेट स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस भीषण हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई है। कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। ये बस दिल्ली से बिहार जा रही थी।
हादसा उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ। एक डबल डेकर बस दिल्ली से सवारियों को लेकर बिहार जा रही थी। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। शुरुआती जांच और चश्मदीदों के मुताबिक, देर रात अचानक बस चालक (ड्राइवर) को झपकी आ गई जिसके कारण वह वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई।
स्थानीय लोगों की मदद से बस की खिड़कियां तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल और लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया है, जहाँ कई की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें