प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी– रानी देवी राम अभिलाष सिंह इंटर कॉलेज भगत का पूरा अलवारा, कौशांबी में बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम नरेश सिंह के सेवानिवृत्त होने के उपरांत विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
समारोह में विद्यालय परिवार द्वारा प्रधानाध्यापक के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अध्यापकों एवं संभ्रांत लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम अध्यापक, विद्यालय स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राम नरेश सिंह का कार्यकाल अनुशासन, शिक्षा गुणवत्ता और विद्यार्थियों के हित में प्रेरणादायक रहा है।इस दौरान ओमप्रकाश सिंह प्रधानाध्यापक, नारेन्द्र सिंह प्रधानाचार्य, अवधेश सिंह, प्रबंधक, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें