खनन माफिया ने होमगर्ड पर तानी पिस्टल, मुकदमा दर्ज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

 

जिले में खनन माफिया की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां एक पट्टाधारक ने खनन कार्यालय का गेट न खुलने पर होमगार्ड के साथ गाली-गलौज की और उस पर पिस्टल तान दी। पीड़ित होमगार्ड की तहरीर पर मंझनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामला मंझनपुर स्थित खनन अधिकारी कार्यालय का है। बताया जा रहा है कि सराय अकिल थाना क्षेत्र के डिहवा गांव स्थित घाट के पट्टा धारक जावेद शाम करीब 5 बजे खनन कार्यालय पहुंचा और गेट खोलने के लिए कहा। होमगार्ड के मना करने पर विवाद बढ़ा। आरोप है कि जावेद आगबबूला हो गया

और होमगार्ड के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उसने पिस्टल निकालकर होमगार्ड पर तान दी, जिससे मौके पर भय का माहौल बन गया। पीड़ित होमगार्ड की शिकायत पर मंझनपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें