5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म, यूपी में अनोखा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

लखनऊ– अभी तक आपने किसी महिला के जुड़वा बच्चों को जन्म देने या कुछ ही मिनटों के अंतराल पर एक साथ दो बच्चे पैदा होने की खबरें सुनी होंगी। लेकिन, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है।
संभल की रहने वाली आमिना ने मुरादाबाद के हॉस्पिटल में पांच दिनों के भीतर चार बच्चों को जन्म दिया है। सभी का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ है। डिलिवरी के बाद मां बच्चों को पूरी तरह स्वस्थ्य बताया जा रहा है। आमिना की शादी दो साल पहले ओबरी गांव के मोहम्मद आलिम से हुई थी और अब उनके परिवार में एक साथ चार बच्चे आ गए हैं। इससे उनमें काफी खुशी है।

अमीना की गर्भावस्था शुरू से ही जटिल मानी जा रही थी। गर्भ के दूसरे महीने में अल्ट्रासाउंड के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि अमीना के गर्भ में एक नहीं, बल्कि चार बच्चे पल रहे हैं। सभी बच्चे अलग-अलग थैली में थे, जिससे गर्भावस्था हाई रिस्क कैटेगरी में पहुंच गई थी।

8 मई को अमीना को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद 9 मई को उन्होंने पहले बेटे को जन्म दिया। नवजात का वजन करीब 710 ग्राम बताया गया। समय से पहले जन्म और बेहद कम वजन के कारण डॉक्टरों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई थी।

ऐसे में डॉक्टरों ने सूझबूझ दिखाते हुए बाकी तीन बच्चों की डिलीवरी रोक दी, ताकि उन्हें गर्भ में कुछ और समय मिल सके। पांच दिन तक लगातार निगरानी में अमीना का इलाज चलता रहा। इसके बाद 14 मई यानि गुरुवार को सुबह आमिना को फिर तेज दर्द शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने एक बेटे और दो बेटियों को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक एक बच्चा सामान्य स्थिति में है, जबकि बाकी तीन बच्चों की आईसीयू में देखभाल की जा रही है।

आमिना का इलाज करने वाली डॉक्टर शुभ्रा अग्रवाल ने बताया कि चार बच्चों की प्रेग्नेंसी अपने आप में बेहद दुर्लभ होती है। ऊपर से पांच दिन के अंतराल में चारों बच्चों का नॉर्मल डिलीवरी से जन्म होना मेडिकल साइंस में बहुत कम देखने को मिलता है। ये किसी बड़ी सफलता से कम नहीं है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें