कौशाम्बी–
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी,चायल अरुण कुमार ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत आज ग्राम जलालपुर शाना में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित 03 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।
कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने शिकायतकर्ता सुधीर कुमार तिवारी की शिकायत पर ग्राम की आराजी संख्या 665 (ख), नवीन परती को अलग कर समस्या का समाधान किया गया।
उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
Author: Up Head Line
Views: 64







