कौशाम्बी—
तहसील मंझनपुर की ग्राम पाता में आज प्रशासनिक तत्परता की मिसाल देखने को मिली, जब जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के तहत स्वयं कैम्प में पहुंचकर शिकायतों का स्थलीय सत्यापन कराया।
जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों को ध्यानपूर्वक सुना और राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर ही निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके सख्त और संवेदनशील नेतृत्व में विवादों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
शिकायतकर्ता अली रजा की आराजी संख्या 1430 मि० से संबंधित शिकायत पर टीम ने तत्काल पैमाइस कर भूमि चिन्हित की और अवैध हस्तक्षेप रोक दिया। वहीं बिटोला देवी के मामले में विधिक प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उन्हें धारा 116 के तहत उचित वाद योजित करने की सलाह दी गई।
यह अभियान न सिर्फ विवाद समाधान की पहल है, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी भी साबित हो रहा है।







