कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय पहुंचे चकथाभा पीड़ित परिजनों से मिलकर उनका हाल जाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

विगत दिनों जनपद कौशाम्बी के मंझनपुर थाना अन्तर्गत ग्राम चकथांभा में मिट्टी का टीला ढहने से उत्तरा देवी,गीता देवी, एवं अंकिता देवी की दुखद मृत्यु एवं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे इसी क्रम आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार एक प्रतिनिधि मण्डल कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय से पीड़ित परिजनों से फोन के माध्यम से बात कराई अजय राय ने कहा कि दुख के इस घड़ी में हम आपके साथ हैं यह घटना बहुत ही दुखद है.! इसके बाद गौरव पाण्डेय SDM मंझनपुर से बात कर उचित मुआवजे एवं आवास की मांग की जिसपर उन्होंने पूर्ण आश्वास्त करते हुए कहा कि हम पीड़ितों के लिए तत्काल समुचित व्यवस्था कराएंगे.! तत्पश्चात जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा निश्चित ही यह घटना अत्यन्त दुखद है मै और पूरी कांग्रेस कमेटी मृतक परिजनों एवं घायलों के साथ खड़े है .!

प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू,राम सूरत रैदास,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल, हेमन्त रावत,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,आलोक त्रिपाठी,अनिल सेन, इंद्रपाल रैदास,बिफई लाल,रोहित सिंह,आदि मौजूद रहे.!

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे