*कड़ा —51 शाक्तिपीठो में एक शक्तिपीठ कडा़धाम में प्रतिवर्ष चैत्र मास की सप्तमी व अष्टमी तिथि को लगने वाले ऐतिहासिक गर्दभ मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी है।वहीं शीतला अष्टमी पर लगने वाले दो दिवसीय इस मेले में व्यापारियों का आना अभी से शुरू हो गया है। सोमवार को मेला क्षेत्र में विभिन्न जनपदों से गर्दभ व दुकानें सजनी शुरू हो गई है,मेला प्रबंधक धर्मराज निर्मल ने बताया कि यह ऐतिहासिक गर्दभ मेला पिछले 50 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है।इस मेले की शुरुआत मूलरूप से द्वाबा धोबी महासभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राम प्रसाद मुंशी जो सिराथू विधानसभा में सन 1980 व 1989 में बहुजन समाज पार्टी से विधायक के प्रत्याशी रहे उनके द्वारा इस मेले की शुरुआत की गई थी उनकी मृत्यु के उपरांत उनके पुत्र धर्मराज निर्मल ने इस मेले की बागडोर संभाली और लगातार वह कई वर्षों से इस मेले का संचालन कर रहे हैं ।
कड़ा धाम में लगने वाले इस गर्दभ मेले में व्यापारियों की ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यापारी कड़ा धाम में अपने पशुओं की खरीद बेच करते हैं तो मां शीतला उनके धन धान्य में वृद्धि करती है।वहीं कड़ा धाम में शीतला अष्टमी पर भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुंचने लगे हैं जिसे देखते हुए प्रशासन भी एलर्ट हो गया है।








