जिलाधिकारी ने की जिला पोषण समिति की बैठक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुपस्थित सी.डी.पी.ओ. का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश

कौशाम्बी–

जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने सभी सी.डी.पी.ओ. से निजी भवनों में संचालित ऑगनबाड़ी केन्द्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट कराने की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय कर निजी भवनों में संचालित ऑगनबाड़ी केन्द्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट कराने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर लिया जाय। उन्होंने सभी ऑगनबाड़ी केन्दों के प्रतिदिन खुलने की स्थिति की समीक्षा के दौरान सभी सी.डी.पी.ओ. से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी ऑगनबाड़ी केन्द्र प्रतिदिन अवश्य खुलें। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर सी.डी.पी.ओ. (नगर) एवं सी.डी.पी.ओ. (सिराथू) का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ऑगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा के दौरान बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी सी.डी.पी.ओ. को बच्चों की उपस्थिति और बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों का शत-प्रतिशत फेस कैप्चरिंग का कार्य पूर्ण करा लिया जाय। फेस कैप्चरिंग के माध्यम से ही पुष्टाहार का वितरण किया जाय। उन्होंने कार्य में लापरवाही/शिथिलता पाए जाने पर सी.डी.पी.ओ. कड़ा का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सी.डी.पी.ओ. को प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के अन्तर्गत लम्बित सभी प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र में फरवरी माह में सिर्फ 15 सैम बच्चों के भर्ती पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी सी.डी.पी.ओ. से कहा कि और सैम बच्चों को भर्ती कराया जाय एवं उनका फालो-अप भी किया जाय। उन्होंने निर्माणाधीन ऑगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि शेष रह गए ऑगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करा लिया जाय।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पोषण पुनर्वास केन्द्र में सैम बच्चों के भर्ती होने पर माता को प्रतिदिन रू0-100 की दर पर 14 दिन तक भर्ती होने पर रू0-1400 दिए जाने का प्राविधान है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी रंजन, जिलापूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य व जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे