नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार तेल टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा,तेल टैंकर में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटो बाद आग पर काबू पाया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी— जिले में नेशनल हाइवे-2 पर तेज रफ्तार से जा रहे तेल का टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और नजदीक से गुजर रही हाई बोल्टेज करंट दौड़ रहे बिजली के खंभे से टकरा गया,तेल के टैंकर के पलटते ही टैंकर में भीषण आग लग गई,नेशनल हाइवे पर तेल टैंकर के आग का गोला बनते देख ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया,नेशनल हाइवे पर गाड़िया जहा थी वहीं रोक दी गई।

तेल टैंकर के पलटते ही आग लगने पर ट्रक चालक और क्लीनर ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई,नेशनल हाइवे पर लगभग 100 मीटर तक ट्रक में भीषण आग काफी देर से जल रही थी,आग लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए जुटी गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह टैंकर कच्चा तेल लेकर दिल्ली से कोलकाता जा रहा था।

आग लगने की घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 पर लोहन्दा मोड की है जहा एक तेल का टैंकर कच्चा तेल लेकर दिल्ली से कोलकाता जा रहा था जैसे ही तेल टैंकर लोहदा मोड के पास पहुंचा अनियंत्रित होकर पलट गया। तेल टैंकर पास से ही गुजरे हाई टेंसन करंट की चपेट में आ गया और टैंकर में भीषण आग लग गई। सूचना पर सैनी कोतवाली पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण का प्रयास किया लेकिन घण्टो बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में कोई भी जन हानि नहीं हुई है।

नेशनल हाइवे- 2 पर दोनो तरफ से लंबा जाम लग गया था आग की लपट को देखते हुए जहाँ की तहा वाहनो को रोक दिया गया था कारीब एक किलोमीटर से अधिक लम्बा जाम लगा हुआ था आग पर काबू पाने के बाद वाहनों को छोड़ा गया

सीओ सिराथू भैय्या संतोष सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी मौके पर पुलिस बल को भेजा गया था। फायर कर्मी भी मौके पर गए थे आग पर काबू पा लिया गया है कोई जन हानि नही हुई है। वाहनों को नेशनल हाइवे पर रोक दिया गया था आग बुझने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो चुका है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे