*कौशाम्बी— सैनी कोतवाली क्षेत्र के सैनी के सुभाष नगर में सिराथू से सैनी मार्ग में मंगलवार की शाम तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए , सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।सैनी कोतवाली क्षेत्र के सैनी के सुभाष नगर निवासी रामनरेश द्विवेदी 75 वर्ष का मकान एस ए वी इंटर कॉलेज के बगल में सड़क के पास है प्रत्यदर्शियों की माने तो रामनरेश द्विवेदी लगभग 5:30 बजे वह अपने घर के पास खड़े थे इस दौरान सिराथू की तरफ से गिट्टी लादकर सैनी की ओर जा रहा तेज रफ्तार डंपर ने वृद्ध को टक्कर मार दिया, हादसे में रामनरेश द्विवेदी गम्भीर रूप से घायल हो गए, आसपास मौजूद लोगो ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस ने ड्राइवर एवं डंपर को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। वहीं बुजुर्ग का एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।








