तहसील मंझनपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर हेतु प्री कैम्प का आयोजन सम्पन्न

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

421 लोग हुए लाभान्वित

कौशाम्बी–

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के आदेशानुसार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वावधान में जिले के नागरिकों को विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जागरूक करने, सशक्तीकरण प्रदान करने तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्बल एवं निर्धन वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, महिलाओं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों के लिए संबंधित विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पात्र व्यक्तियों को चिन्हित तथा लाभान्वित किए जाने के उद्देश्य से 17 फरवरी, 2026 को तहसील मंझनपुर परिसर में सुबह 10:00बजे से अपरान्ह 3:00बजे तक प्री कैम्प का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी की सचिव आस्था मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 फरवरी 2026 को जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले मेगा शिविर से पूर्व जनपद की सभी तहसीलो में प्री-कैंप का आयोजन कर इन कैंपों के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं हेतु जिले के सभी पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करने और विभिन्न सुविधाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके तहत तहसील मंझनपुर परिसर में आज को प्री कैंप का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल और राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए लाभान्वित हुए।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील मंझनपुर पहुंचकर किया आकस्मिक निरीक्षण और कैम्प में आए हुए नागरिकों से बातचीत कर उनको होने वाली परेशानियों की जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मंझनपुर ए पी वर्मा और तहसीलदार मंझनपुर सिद्धांत कुमार मौजूद रहे। इस दौरान तहसील परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अमित कुमार मिश्रा ने विभिन्न विभागों के स्टालों पर जाकर लाभार्थियों से भी बात चीत की और जानकारी ली।

प्री कैम्प में सम्मिलित विभागों में समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग महिला एवं बाल कल्याण विभाग, शिक्षा बेसिक माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, कृषि विभाग, जिला विभाग, पंचायती राज विभाग, लघु कुटीर उद्योग विभाग, कौशल विभाग, डेयरी विकास विभाग, पशुपालक विभाग, दुग्ध विभाग , मत्स्य पालन विभाग, औद्योगिक विभाग, श्रम विभाग, युवा कल्याण विभाग, पुलिस विभाग ग्रामीण विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, आवास एवं नगर विकास विभाग, बीमा जीवन पशु एवं फसल बीमा, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, वन विभाग, डाक विभाग, राजकीय औद्योगिक एवं तकनीकी संस्थान, डूडा, नगर पालिका परिषद , नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास प्राधिकरण, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, विद्युत विस्तारण विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं रसद विभाग ने कैम्प में भाग लिया और जरूरतमंद लोगों को जानकारी एवं 421 लोगों को लाभ प्रदान किया गया।
जल शक्ति विभाग, बैंक सहायता ऋण योजनाएं, संस्कृत विभाग, सूचना एवं जन संपर्क विभाग कैम्प में उपस्थित नहीं हुए जिसको लेकर सचिव ने आपति जाहिर की। चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल अमित कुमार मिश्र, लीगल एड डिफेंस काउंसिल अंकित कुमार, पैनल अधिवक्ता दया शंकर त्रिपाठी, मध्यस्थ अधिवक्ता मनदीप अवस्थी एवं देवशरण त्रिपाठी
पराविधिक स्वयंसेवकगण
ममता दिवाकर, अंजना मिश्रा, मनीषा दिवाकर, अर्चना पाल, संदीप सरोज, अमरदीप दिवाकर एवं बड़े लाल सहित तहसील के अधिकारी-कर्मचारियों ने इस कैम्प के आयोजन को सफल बनाने हेतु अपना सहयोग प्रदान किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे