जिलाधिकरी ने तहसील मंझनपुर का किया निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

जिलाधिकारी ने फरियादियां के बैठने व पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कौशाम्बी—

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज तहसील मंझनपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी एस.पी. वर्मा को तहसील में फरियादियां के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था, समुचित पेयजल व्यवस्था एवं शौचालयां की साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुरूष शौचालय में पानी की उपलब्धता न होने एवं वाटर कूलर की साफ-सफाई ठीक न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए नाजिर का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्यायालय के निरीक्षण के दौरान अभिलेख व्यवस्थित न पाए जाने पर पेशकार का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व मामलों के निस्तारण में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार न्यायालय एवं नायब तहसीलदार न्यायालय के निरीक्षण के दौरान राजस्व मामलों के निस्तारण में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान कहा कि व्यस्थित तरीके से अभिलेखों का रख-रखाव किया जाय एवं सी.सी.टी.वी. की क्रियाशीलता सुनिश्चित बनाए रखी जाय।


जिलाधिकारी ने लेखपाल/अमीन आदि के सर्विस बुक के अवलोकन के दौरान कहा कि सर्विस बुक अपडेट रखी जाय। उन्होंने अमीन से 10 लाख से अधिक बकायेदारां व उनसे राजस्व वसूली की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए तहसीलदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आई.जी.आर.एस. रजिस्टर/जनशिकायत रजिस्टर व तहसील रजिस्टर के अवलोकन के दौरान कहा कि शिकायतकर्ता का मोबाइल नम्बर व अपडेट न पाए जाने पर जनशिकायत लिपिक को चेतावनी जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी सूचनाएं अपडेट रखी जाय।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें