एसआईआर नोटिस पर सुनवाई के लिए विशेष कैंप, 56 मामलों का हुआ निस्तारण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी। कड़ा विकासखंड क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में एसआईआर से संबंधित नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई के लिए गुरुवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में पहुंचे मतदाताओं की आपत्तियों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण कर कई मामलों का निस्तारण किया।
कैंप में खंड विकास अधिकारी कड़ा अखिलेश कुमार दुबे, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विकास शर्मा व लिपिक प्रवीण शर्मा ने बीएलओ के साथ मिलकर ग्रामीण मतदाताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। बीएलओ अजय कुमार साहू ने बताया कि कैंप में लगभग 200 नोटिस प्राप्त मतदाता सुनवाई के लिए उपस्थित हुए थे। इनमें से 56 मतदाताओं ने अपने सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए, जिनकी आपत्तियों का निस्तारण करते हुए पोर्टल पर उनकी मैपिंग एवं अपलोड की प्रक्रिया पूर्ण कर दी गई।
उन्होंने बताया कि शेष मतदाताओं के अभिलेख अधूरे पाए गए। ऐसे मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों के साथ पुनः उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उनकी भी मैपिंग कर प्रक्रिया पूर्ण की जा सके। कैंप के दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं प्रधान पति द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए परिवार रजिस्टर की नकल भी मौके पर ही उपलब्ध कराई जा रही थी, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली और दस्तावेजों को पूरा कराने में सहयोग मिला।
अधिकारियों ने मतदाताओं से समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण करने की अपील की, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान प्रधान पति रामराज, प्रधान प्रतिनिधि रोहण शर्मा, बीएलओ अजय कुमार साहू, राजेश कुमार शर्मा, विवेक केसरवानी, रंजीत, शिवम केसरवानी, दिनेंद्र यादव सहित अन्य संबंधित कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें