वृद्धा की हत्या पर एक्शन, देर रात थाने पहुंचे एसपी राजेश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

 

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बुधवार देर रात संदीपन घाट थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। इसी के साथ मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हाल ही में हुई वृद्धा की हत्या की घटना की प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्होंने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित करने के निर्देश दिए। साक्ष्य संकलन, प्रभावी विवेचना और मजबूत चार्जशीट तैयार करने पर विशेष जोर दिया। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखने हेतु सभी को निर्देशित किया। थाना प्रभारी को इन निर्देशों का तत्काल पालन सुनिश्चित करने को कहा। चेताया की मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें