वोट काटने की साजिश का आरोप—फार्म-7 को लेकर कौशाम्बी में सपा का पैदल मार्च, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी– जिले की तीनों विधानसभाओं—सिराथू, मंझनपुर और चायल—में मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया के दौरान फर्जी तरीके से वोट काटे जाने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंझनपुर डायट मैदान में एकत्रित हुए और पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम एसपी वर्मा को सौंपा गया।

सपा ने आरोप लगाया कि फार्म-7 के माध्यम से एक ही व्यक्ति द्वारा दर्जनों और सैकड़ों मतदाताओं के नाम काटने के लिए आवेदन किए गए हैं, जबकि संबंधित मतदाता अपने गांवों में मौजूद हैं। पार्टी का कहना है कि इस प्रक्रिया के जरिए विशेष रूप से अल्पसंख्यक समाज के मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि फार्म-6 का समय पर सत्यापन नहीं किया जा रहा और फार्म-8 अपलोड करने में तकनीकी बहाने बनाकर प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।

प्रदर्शन के दौरान सपा विधायक प्रतिनिधि परवेज अख्तर अंसारी, वैस अहमद उर्फ पप्पू समदा, इख्तेखार अहमद, आफताब अहमद, हाजी अवैश, मो०अजमल सभासद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें