ओवरलोडिंग पर महेवाघाट पुलिस ने एक ट्रेलर व एक डंफर किया सीज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी–सोमवार की रात्रि महेवाघाट थाना पुलिस ने अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ट्रेलर और एक डंपर को सीज कर दिया। पुलिस टीम देर रात क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार से आते दोनों वाहन संदिग्ध नजर आए। जैसे ही पुलिस ने इन्हें रोककर जांच की, दोनों वाहन ओवरलोड पाए गए। इसके साथ ही चालक गाड़ी नंबर भी छिपाकर चल रहे थे और कोई वैध परिवहन प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। तत्काल दोनों वाहनों को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया गया। *थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने सख्त शब्दों में कहा*
*महेवाघाट क्षेत्र से अब ओवरलोड या बिना रवन्ना कोई भी वाहन नहीं गुजरेगा। नियम तोड़ने वालों के लिए एक ही रास्ता है— या तो सुधर जाएं, या फिर कार्रवाई झेलने को तैयार रहें।” पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के बाद अवैध परिवहन में लिप्त चालकों और वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया है। थाना क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें