रेलवे ट्रैक पर कूदकर शिक्षक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी–पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के धवाड़ा गांव में रहने वाले हीरालाल सरोज (40 वर्ष) पुत्र सरजू प्रसाद ने सोमवार शाम लगभग 7 बजे मनोहरगंज रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर जीवन लीला समाप्त कर ली। टक्कर इतनी भयंकर थी कि उनका शरीर तीन हिस्सों में विभाजित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हीरालाल सरोज वर्ष 2019 में शिक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे।और इस समय कम्पोजिट विद्यालय बनी में कार्यरत थे। उनका विवाह वर्ष 2023 में डिहवा ओसा में हुआ था। डेढ़ वर्ष का एक छोटा पुत्र भी है, जिसके चलते परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस के अनुसार अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह सामने आ सके। स्थानीय क्षेत्र में इस दर्दनाक घटना से शोक की लहर है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें