कौशाम्बी– कोतवाली के बैगवां फतेहपुर गांव निवासी अनिल कुमार(26) ने पत्नी के अवैध संबंधों के विवाद में बुधवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था।परिजनों ने अनिल की पत्नी लक्ष्मी देवी, उसके कथित प्रेमी शैलेन्द्र कुमार सरोज तथा लक्ष्मी के पिता मन्ना पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी।पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
शान्ति देवी निवासी बैगवां फतेहपुर गांव की शांन्ति देवी के मुताबिक बेटे अनिल कुमार की पत्नी लक्ष्मी देवी पिछले छह वर्षों से अपने मायके भैला मकदूमपुर के कथित प्रेमी शैलेन्द्र कुमार सरोज के संपर्क में थी।अनिल के परिजनों का कहना है कि पत्नी और उसके प्रेमी के बीच मिलने-जुलने की बात कई बार सामने आई थी, जिसे लेकर अनिल मानसिक रूप से परेशान रहता था। कई बार समझाने के बावजूद लक्ष्मी देवी का व्यवहार नहीं सुधर रहा था तथा वह बार-बार शैलेन्द्र के संपर्क में रहती थी।
परिजनों के अनुसार घटना वाले दिन बुधवार की शाम करीब 4 बजे अनिल कुमार ने अपनी पत्नी से विवाद के दौरान कहा— “तुम मान जाओ,ऐसा गलत काम बंद करो, नहीं तो मैं फांसी लगाकर जान दे दूंगा।” इस पर लक्ष्मी देवी ने कथित रूप से जवाब दिया— “जाओ, मर जाओ, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।”
इसके बाद अनिल घर से बाहर निकल गए और कुछ देर बाद पड़ोसियों ने बताया कि वह फंदे पर लटका मिला है। परिजन व ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन इस मौत को आत्महत्या न मानकर हत्या के लिए उकसावे का मामला बता रहे हैं। उनका आरोप है कि अनिल की पत्नी लक्ष्मी देवी, उसके प्रेमी शैलेन्द्र कुमार सरोज और लक्ष्मी के पिता मन्ना लाल ने मिलकर अनिल को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जिससे उसने आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने पत्नी, पिता व प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।









