एसआईआर को लेकर कांग्रेस जिले भर में चलाएगी जागरूकता अभियान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*कौशाम्बी* विधानसभा चायल के ग्राम सभा सैय्यद सरॉवा के कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष गौरव पांडे के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हंजला उस्मानी की उपस्थिति में एसआई आर के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।इस मौके पर हंजला उस्मानी द्वारा बैठक में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को एसआई आर से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई व बीएलओ से मिलकर अपने अपने प्रभार क्षेत्र में गांव गांव उपस्थित होकर लोगो के सही तरीके से फॉर्म भरवाने के लिए आग्रह किया।किसी भी प्रकार की समस्या के लिए तत्काल जिलाध्यक्ष को अवगत कराने के लिए कहा।इस मौके प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अलीम उल्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एसआई आर को लेकर बूथ बूथ जाकर फॉर्म भरवाने के लिए जनता का सहयोग करने का आवाहन किया।इस मौके पर पार्टी पदाधिकारी के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी, प्रदेश सचिव प्रभारी कौशाम्बी राजेश साहनी,जिला उपाध्यक्ष उदय यादव,जिला महासचिव श्याम सिंह भदौरिया, नूरूत जमा, सोशल मीडिया अध्यक्ष सचिन पांडे,किसान कांग्रेस अध्यक्ष समर कोईलहा, सिराथू ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रकाश पंडा,सोनू यादव,मो० हारान समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें