कौशांबी में लूटकांड पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार का बड़ा एक्शन 48 घंटे में गिरफ्तारी का अल्टीमेटम, सराय अकिल पुलिस अलर्ट मोड पर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र में बीती रात सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बेहद कड़े तेवर दिखाते हुए तत्काल एक्शन मोड अपना लिया। एसपी ने रात में ही थाना प्रभारी निरीक्षक वीर प्रताप सिंह चौहान को स्पष्ट और सख्त आदेश जारी करते हुए कहा की लूट करने वाले बदमाश हर हाल में 48 घंटे के अंदर गिरफ्त में होने चाहिए जाहे ज़मीन से खोदकर भी निकालना पड़े, तो निकालो। एसपी के निर्देश के बाद थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह चौहान पूरी टीम के साथ रातभर फील्ड में सक्रिय रहे। पुलिस ने क्षेत्र में लगे हर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया, संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही हैं, और मुखबिर तंत्र को भी तेज़ी से सक्रिय किया गया है। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह चौहान ने स्पष्ट कहा की हमारे थाना क्षेत्र में व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे। 48 घंटे में गिरफ्तारी तय है। सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। पुलिस की इस ताबड़तोड़, तेज और प्रोफेशनल कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा को लेकर भरोसा हुआ है। व्यापारी वर्ग ने भी पुलिस की तत्परता पर संतोष जताया है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ी पुलिस सक्रियता से माहौल पूरी तरह हाई-अलर्ट मोड पर है। कौशांबी पुलिस का यह त्वरित और सख्त रुख साफ संकेत देता है कि जिले में संगठित अपराध और लूट की घटनाओं के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति लागू है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें