स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी मे व्हाइट कोट सेरेमनी का किया गया आयोजन 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी- जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी मे व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भावी चिकित्सकों ने जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम का उद्धाटन प्रधानाचार्य प्रो0(डा0) हरिओम कुमार सिंह, वित्त नियंत्रक श्री रवीन्द्र प्रताप सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सुनील कुमार शुक्ल के द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया एवं बतौर अतिथि प्रो0(डा0) एस0एन0 सिंह प्रबन्धक एवं डा0 विनोद गोढ़ प्रधानाचार्य, आयुर्वेदिक कालेज (चन्द्रशेखर ग्रुप संस्थान) द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा व्ह्ाइट कोट के महत्व को समझाया एवं उन्हे एक अच्छा चिकित्सक बनने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि डाक्टर का कोट केवल एक परिधान ही नही वल्कि यह मानवता का प्रतीक है। इस कार्यक्रम मे विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सरस्वती बन्दना, व्ह्ाइट कोट पहनाना आदि कार्यक्रमो का आयोजन किया गया तथा प्रधानाचार्य एवं संकाय सदस्यो के द्वारा भावी चिकित्सको को कोट वियरिंग, चरक शपथ दिलायी गयी।


उक्त कार्यक्रम में डा0 सरस्वती जाएसवाल यादव, डा0 राकेश कुमार शुक्ला, डा0 अरिन्दम चक्रवर्ती, डा0 रविरंजन सिंह, डा0 विकास कुमार डा0 हेमलता द्विवेदी, डा0 शारदा सिंह डा० नन्दिनी राघव, डा० प्रतिमा त्रिपाठी, डा0 अंकित तिवारी, डा0 सौरभ कृष्ण मिश्रा, डा0 सन्दीप कुमार, डा0 आत्मिक सिंह, डा0 शिवम बिश्नोई, डा0 अरूण कुमार पाण्डेय, डा0 संजय कुमार सोनकर एवं अन्य चिकित्सक तथा एम०बी०बी०एस० प्रथम वर्ष मे अध्यनरत छात्र छात्राएं व स्टाफ उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें